July 27, 2024 2:42 am

फॉलो करें

चुनाव समीक्षा (झारखंड) – 1 : ST के लिए आरक्षित 28 विधानसभा क्षेत्रों में से BJP मात्र 5 सीटों पर सिमटी, INC 13 तो JMM 10 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब

सुशील सिंह “मंटु”

रांची : लोकसभा चुनाव में BJP झारखंड में ST के लिए आरक्षित 5 लोकसभा सीटों पर खाता भी नहीं खोल पाई। यही नहीं ST के लिए आरक्षित कुल 28 विधानसभा क्षेत्रों में से मात्र 5 सीटों पर ही बढ़त बनाने में सफल रह पाई। 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP 28 में से 12 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब रही थी, इस लिहाज से BJP को ST की 7 विधानसभा सीटों का नुकसान हो रहा है।

दूसरी ओर INC 13 और JMM 10 सीटों पर बढ़त बनाने में कामयाब रही है। 2019 के लोकसभा सीटों के हिसाब से देखें तो INC को 2 और JMM को 5 ST विधानसभा सीटों का फायदा हो रहा है।

इन 13 ST विधानसभा क्षेत्रों में INC को बढ़त

खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, खिजरी, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा और मनिका

इन 10 ST विधानसभा क्षेत्रों में JMM को बढ़त
बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, चाईबासा, मंझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर और चक्रधरपुर

इन विधानसभा क्षेत्रों में BJP को बढ़त

दुमका, जामा, घाटशिला, पोटका और सरायकेला

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल