July 26, 2024 10:41 pm

फॉलो करें

झारखंड: सामान्य सीटों पर जीती एनडीए तो एसटी सीटों पर इंडिया का कब्ज़ा भाजपा को 8, आजसू को 1, कांग्रेस को 2 तथा जेएमएम को 3 सीट

रांची : लोकसभा चुनाव में राज्य की सामान्य सीटों पर जीत कर भाजपा अपनी इज्ज़त बचाने में सफ़ल रही है। वही राज्य में आदिवासियों के लिए के लिए आरक्षित सभी पांच सीटों पर एनडीए को करारी शिकस्त मिली है। राज्य के बड़े आदिवासी चेहरे और केंद्र सरकार में मंत्री अर्जुन मुंडा को खूंटी में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। उन्हें काली चरण मुंडा ने भारी मतों से हराया है। वहीं दुमका में प्रतिष्ठा की लड़ाई में सीता सोरेन को हार मिली है। चुनाव के ठीक पहले भाजपा में शामिल हुई पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भी सिंहभूम से चुनाव हार गईं हैं। लोहरदगा में कांग्रेस के सुखदेव भगत ने समीर उरांव को पटकनी दे दी है। राजमहल, दुमका और
सिंहभूम लोकसभा सीट पर झामुमो
ने कब्जा जमाया है, जबकि खूंटी
और लोहरदगा लोकसभा सीट पर
कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। इस बार
इंडी गठबंधन को झारखंड में 2019
के मुकाबले तीन सीटें ज्यादा मिली
हैं। राजमहल और सिंहभूम सीट पर
इंडी गठबंधन दोबारा कब्जा जमाने
में कामयाब रही। साथ ही भाजपा
के हाथ से दुमका, लोहरदगा और
खूंटी लोकसभा सीट को झटक
लिया है। झारखंड में भाजपा के
लिए यह बहुत बड़ा झटका है।

राजधानी रांची सीट पर भाजपा के संजय सेठ ने कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को बड़े मार्जिन से हराया है। हजारीबाग से मनीष जयसवाल जीत का परचम लहराने में कामयाब रहे हैं। ऐसा माना जा रहा था कि जयंत सिन्हा के टिकट कटने का नुकसान हजारीबाग में भाजपा को हो सकता है लेकिन सारे कयास निर्मूल साबित हुए। धनबाद से ढुल्लू महतो ने कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को 3 लाख से भी अधिक मतों से शिकस्त दी है। पलामू से विष्णु दयाल राम ने हैट्रिक लगाई है। उन्होंने राजद की ममता भुइयां को बड़े अंतर से हरा दिया है। चतरा से कालीचरण सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी के एन त्रिपाठी को बड़े अंतर से हराया है। गिरिडीह से एनडीए के उम्मीदवार आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी ने त्रिकोणीय मुकाबले में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और झारखंड सरकार में मंत्री मथुरा महतो को हरा दिया है। वहां जयराम महतो को भी भारी संख्या में मत प्राप्त हुए हैं। गुड्डा से भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर से भारी मतों से विजई हुए हैं। विकास पुरुष के रूप मे उनकी अर्जित ख्याति चुनाव में उनके काम आई। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे चक्रव्यूह को सफलतापूर्वक भेद दिया है। संभावना है कि उन्हें इस बार मंत्रिमंडल में भी जगह मिले। जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो एक बार फिर जीतने में कामयाब रहे हैं उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी और बड़हागोड़ा के विधायक समीर मोहंती को हराया है। अन्नपूर्णा देवी ने फिर से अपनी सीट बरकरार रखी है। उन्होंने माकपा (माले) के प्रत्याशी विनोद सिंह को हराया।

Share this post:

1 thought on “झारखंड: सामान्य सीटों पर जीती एनडीए तो एसटी सीटों पर इंडिया का कब्ज़ा भाजपा को 8, आजसू को 1, कांग्रेस को 2 तथा जेएमएम को 3 सीट”

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल