July 27, 2024 3:04 am

फॉलो करें

गरीब मुसलमानों को मिले आरक्षण, आरक्षण का दायरा बढ़ाए सरकार: संजय प्रसाद यादव

संतोष पाठक


रांची: “झारखंड के लालू” कहे जाने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव और पूर्व विधायक संजय प्रसाद यादव ने श्रम बिंदु दैनिक से अपने विचार साझा किए, पेश है उनके विचारों की बानगी।

श्रमबिंदु : चुनावी माहौल में झारखंड में आरजेडी को महज़ एक सीट से संतोष करना पड़ा है। ऐसे में कार्यकर्ताओं के बीच भारी रौश है।

संजय कुमार यादव : देखिए आपकी बात सही है। मैं तो लालू प्रसाद यादव जी का सच्चा सिपाही हूं, कभी कभी देश हित, राज्य हित में, स्वयं के हित का त्याग करना पड़ता है। हमने भी हमारे नेता तेजस्वी यादव जी के कहने पर अपने हितों की कुर्बानी दी है। कार्यकर्ताओं को मनाया जा रहा है। इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में भारी मतों से जीतने जा रहा है। मोदी के 400 पार वाले नारे की हवा निकल चुकी है।
आगामी 4 जून को देश की हवा बदलेगी, केंद में हमारी सरकार बनेगी।

श्रमबिंदु: झारखंड में आरजेडी को केवल एक सीट पलामू मिली है। वहां क्या स्थिति है।

संजय प्रसाद यादव : पलामू में हमारी स्थिति बहुत अच्छी है, हम चुनाव भारी बहुमत जीतने जा रहे हैं। हमारी उम्मीदवार ममता भुइयां को हर वर्ग,हर धर्म का लोगों का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। इस बार पलामू लोकसभा सीट पर जनता का स्वाभिमान जीतेगा। राजद जितेगा।

श्रमबिंदु : अपने बांका लोकसभा क्षेत्र के लिए काफी प्रयास किया आपको टिकट नहीं मिला फिर भी आपने जय प्रकाश यादव के लिए भरपूर प्रचार किया। क्या आपके मन में टिकट कटने का मलाल नहीं है?

संजय प्रसाद यादव: हां मैं प्रयास किया था। हमारे नेता तेजस्वी यादव जी भी हमारे पक्ष में थे। परंतु हमारे यहां तो आदरणीय अविभावक लालू प्रसाद जी का आदेश चलता है। उन्हें मुझसे कहा की इस बार जय प्रकाश जी को लड़ने दीजिए। वे बुजुर्ग है और उन्होंने इच्छा ज़ाहिर की है। मैने झट से कहा कि आपका जो भी आदेश है, मैं उससे पीछे हटने वाला नहीं हूं। और पार्टी का सिपाही होने के नाते मैं आदरणीय जयप्रकाश के प्रचार में पूरी तरह अपने आप को झोक दिया। हम बांका लोकसभा में जीत रहे हैं।

श्रमबिंदु : राजद की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव रुबी ऋषि सहित अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि आप “झारखंड के लालू” हैं, और झारखंड में कार्यकर्ताओं के आन बान शान की लड़ाई लड़ रहे हैं।
कार्यकर्ताओं के बीच इस प्रकार का सम्मान पाकर, आपको कैसा लगता है।

संजय प्रसाद यादव : कार्यकर्ताओं का सम्मान ही तो मेरा सम्मान है अगर वह खुश हैं तो, उनकी खुशी से मैं भी खुश हूं। मैं जमीनी आदमी हूं, आदरणीय तेजस्वी यादव जी की नीतियों को कार्यकर्ताओं और आम जनता तक पहुंचना ही मेरा धर्म, कर्म और लक्ष्य है। आने वाले समय में राष्ट्रीय जनता दल झारखंड में फिर से पुराना रुतबा हासिल करेगा। यह संजय प्रसाद यादव की गारंटी है।

श्रमबिंदु : भाजपा प्रचारित करती जा रही है कि कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन की सरकार अगर अस्तित्व में आई तो, वह पिछड़ों और दलितों की आरक्षण में से काटकर धर्म के आधार पर मुसलमानो को आरक्षण देगी। इस पर आपका क्या मानना है।

संजय प्रसाद यादव : देखिए, गरीब केवल दलित पिछड़े ही नहीं है, मुसलमान में भी एक बड़ा वर्ग गरीबों का है। मैं दलित पिछड़ों के वर्तमान कोटे से काटकर आरक्षण देने के खिलाफ हूं। लेकिन मेरा मानना है कि गरीब मुसलमान भाइयों के समाजिक विकास के लिए आरक्षण अत्यंत जरूरी है। अतः सरकार को इसके लिए अतिरिक्त कोटे का प्रबंध करना चाहिए। और सरकार से मैं इसके लिए अपील करता हूं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल