July 27, 2024 1:26 am

फॉलो करें

असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा रोकेने पर रांची में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

रांची: असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफीले को रोकने और राहुल गांधी को श्री शंकरदेव मंदिर में नहीं जाने देने के विरोध में राज कांग्रेस पार्टी ने कल विरोध दर्ज कराया है। राजधानी के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि असम सरकार द्वारा संविधान के तहत मिले मौलिक और धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार को कुचलने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से घबराकर भाजपा यात्रा को किसी न किसी तरीके से बाधित करना चाह रही है।

राजेश ठाकुर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला करने एवं राहुल गांधी को श्री शंकरदेव मंदिर जाने से रोके जाने से साबित हो गया है कि गोड्से की विचार धारा से ओत-प्रोत लोग जनता और कांग्रेस से डर रहे हैं। इसी घबराहट में इस तरह का असंवैधानिक कदम भाजपा सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। असम में भाजपा के गुंडों द्वारा हमला किया गया और ऐसे हमलों के द्वारा भगवान राम को भी बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। हम संवैधानिक दायरे में भारत की जनता के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और गोड्से के विचारधारा के लोग लगातार असंवैधानिक कृत्य कर देश में अराजक माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल