July 27, 2024 3:05 am

फॉलो करें

रांची : कोकर दुर्गा पूजा पंडाल का खुला पट, मां के दर्शन से निहाल हुईं आंखें।

मनोज जायसवाल और संजीव विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन

रांची : राजधानी में दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। पंचमी में शहर के कई पूजा पंडालों के पट खुल गए। वहीं शुक्रवार को कई पंडालों का उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में कोकर दुर्गा पूजा पंडाल का दक्षिण छोटानागपुर आयुक्त मनोज जयसवाल और पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भव्य उद्घाटन किया। पट खुलते के साथ ही मां के दर्शन को लेकर भक्तों का तांता लग गया। मां के दर्शन से भक्तों की आंखें निहाल हो गईं। लोगों ने मां दुर्गा की आरती उतार सुख-समृद्धि, शांति-सद्भाव, अमन-चैन की कामना की।

उद्घाटन समारोह में इनकी रही उपस्थिति::::

कोकर दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन समारोह में दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष चंचल चटर्जी, संयोजक राजू राम, मुख्य संरक्षक संतोष महतो, संजय राय, रमेश सिंह, यूवराज पासवान, नवीन सिंह पोली, सूरज कुमार पासवान, संजय कुमार राम, वशिष्ठ लाल पासवान, रोहित रंजन पासवान, अमित कुमार चौरसिया, महावीर मिर्धा, बाबला पासवान, बिरेंद्र प्रसाद, सम्राट चटर्जी, विक्की सिंह, रोहित सिंह, नीरज शर्मा, गांधी, अशोक परसाद , संतोष शर्मा, बिटू राय, सोनु, हार्स,रौशन यादव, मणिकांत राकेश सिंह, सनी जयसवाल, सोनू सिंह, अविनाश राज, दीपू सिंह, हरी जयसवाल, शुभम सिंह और कमेटी के अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित थे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी दामोदर प्रसाद और रोहित सिंह ने दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल