July 27, 2024 1:02 am

फॉलो करें

रांची : झामुमो की पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला समिति की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा, महासचिव विनोद पांडे ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने का आदेश

रांची : 24 सितंबर को दिन के 11.30 बजे से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला समिति की विस्तारित बैठक पार्टी के केंद्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार पाण्डेय जी के अध्यक्षता में रांची के हरमू स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय (कैम्प) में सम्पन्न हुई।

बैठक में शामिल सभी सदस्यों के साथ क्रमशः पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला में संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए जिला समिति द्वारा क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का आकलन किया गया, साथ ही सभी उपस्थित पदाधिकारी तथा सदस्यों को झारखंड सरकार द्वारा जनहित में लाए गए योजनाओं की जानकारी देते हुए आम जनों तक योजनाओ को पहुँचाने का निर्देश दिया गया जिससे आम जनों को योजनाओं पूरा-पूरा लाभ मिल सके।
बैठक में शामिल सदस्यों के द्वारा दिए गए मंतव्य एवं सुझावों पर चर्चा उपरांत केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय के उन्हें द्वारा जरूरी दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यरूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक श्रीमती सविता महतो, केंद्रीय महासचिव सह विधायक श्री दीपक बिरुवा, केन्द्रीय सचिव सह मंत्री, झारखंड सरकार श्रीमती जोबा मांझी, केन्द्रीय सचिव सह विधायक श्री समीर मोहंती तथा विधायक श्री रामदास सोरेन उपस्थित हुए।
आगामी 27 सितंबर को बोकारो तथा गिरिडीह जिला समिति की विस्तारित बैठक रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैम्प) में आयोजित की जाएगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल