नई दिल्ली: लोकसभा के बाद अब राज्य सभा ने भी महिला शक्ति वंदन अधिनियम पर सर्वसम्मति से मुहर लगा दी है। आज राज्यसभा में लगभग 8 घंटे तक चली लंबी बहस के बाद महिला शक्ति बंधन अधिनियम पर वोटिंग कराई गई जिसमें 215 वोट बिल के समर्थन में पड़े जबकि विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा। वोटिंग खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री ने सभी सदस्यों को और देश की महिलाओं को बधाई दी है। पारित होने के बाद यह अध्यादेश राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा और राष्ट्रपति के मोहर लगने के बाद यह कानून का रूप ले लेगा।
![](https://shrambindudaily.com/wp-content/uploads/2023/08/Hemant_with_tata_steel_officers-300x188.webp)