July 26, 2024 9:17 pm

फॉलो करें

डुमरी में गरजे सुदेश कहा उपचुनाव राज्य की दशा बदलेगा

 डुमरी उपचुनाव में  सरगर्मी तेज है।  सभी राजनीतिक दलों ने  प्रचार पर अपना पूरा जोर लगा दिया है। सभावों का दौर जारी है।  एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी समेत कई बड़े नेता प्रचार कर चुके हैं।   गुरुवार को  डुमरी के ख़ुदीसार में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के पक्ष में प्रचार करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार की खामियां गिनाते हुए डुमरी की जनता से समर्थन माँगा। उन्होंने कहा की यह चुनाव विधायक बनाने के लिए नहीं हो रहा है बल्कि यह राज्य की दिशा बदलेगा।
सुदेश महतो ने कहा कि डुमरी विधानसभा के 70 पंचायतों  में  यात्रा प्रारंभ करेंगे। 11  दिनों में 70  पंचायतों में जाकर सरकार के विकास के दावों की जांच  किया जायेगा।  अगर विकास हुआ है तो गांव बोलेगा।
बुधवार को आजसू के चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में सरकार को घेरते हुए पार्टी के केंद्रीय सुदेश महतो ने  हेमंत सरकार को झूठ की बुनियाद पर जनादेश प्राप्त करने वाली सरकार  कहते हुए आरोप लगाया  कि 1932 के नाम पर यह सरकार केवल राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रही है। राज्य की जनता भय भ्रम और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। झामुमो का आचरण  भय और भ्रम फैलाकर राज करने का रहा है। यह चुनाव जनादेश का अपमान करने वाली सरकार के खिलाफ जनमत संग्रह है।  डुमरी की जनता मन बना चुकी है वह अपने मत का इस्तेमाल करके राज्य की राजनीतिक दिशा बदलने का काम करेगी।
सुदेश महतो  पंचायत यात्रा के जरिये विकास के दावों की जाँच करने के साथ जनता की नब्ज भी टटोलने का काम करेंगे।  इस यात्रा के बहाने वह अपने स्वजातीय वोटरों को लामबंद करने और जिन इलाकों को झामुमो का गढ़ मन जाता है वहां जाकर बदलाव के पक्ष में मतदाताओं को प्रेरित करने का कार्य करेंगे। 14 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा के बहाने पार्टी समाज के सभी तबकों तक अपनी पहुँच बनाने का प्रयास करेगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल