July 27, 2024 12:53 am

फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के संकल्प यात्रा से घबरा गये हैं सीएम हेमंत,४ क्या सौ फ़र्ज़ी मुकद्दमों से भी नहीं डरेंगे बाबूलाल : कुणाल सडांगी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर गुरुवार को राज्य की राजधानी राँची में केस दर्ज हुआ है। संकल्प यात्रा पर निकले बाबूलाल मरांडी पर सरकार प्रायोजित यह चौथा मुकद्दमा है। इस कार्रवाई को असहिष्णु बताते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने सत्तारूढ़ गठबंधन सरकार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जुबानी हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा की बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को अबतक जनता का प्यार और भरपूर समर्थन मिला है। इससे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परेशान हैं और सरकार डरी हुई है।

संकल्प यात्रा की सभाओं में उमड़ती भीड़ इस बात का प्रमाण है की सूबे की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। कुणाल षाडंगी ने कहा की महागठबंधन सरकार की उपलब्धि केवल भाजपा नेताओं एवं सच्चाई उजागर करने वालों को झूठे मुकद्दमों में फंसाने तक सीमित है। ईडी की पूछताछ से बचने के लिए मुख्यमंत्री सर्वोच्च न्यायालय गए हैं तो वहीं इसकी खीझ उतारने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर राज्य सरकार लगातार फ़र्ज़ी केस दर्ज करवा रही है। कुणाल षाडंगी ने कहा की अभी को संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई है। एक क्या, ऐसे सौ फ़र्ज़ी केस भी यदि हेमंत सरकार करवा दे तो बाबूलाल मरांडी व भाजपा नहीं डरेंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल