July 27, 2024 1:58 am

फॉलो करें

चंद्र विजय : देश की बढ़ी शान, चन्द्रमा पर सुरक्षित लेंड कर गया चंद्रयान

श्रमबिंदू/राँची

पूरे झारखंड में आज चंद्रयान को लेकर कौतूहल का वातावरण रहा। शाम 4:00 बजने के बाद सड़के सुनसान दिखने लगी और सभी का ध्यान टीवी पर केंद्रित हो गया जैसे ही चंद्रयान ने चंद्रमा की जमीन को स्पर्श किया वैसे ही खुशी का स्वर तेज चीख में बदल गया और खुशी के मारे जो जहां था वही मस्त हो गया कहीं मिठाई का दौर चला कहीं गले मिलने का दौर चला व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मानव एक दूसरे को विश करने की बहार आ गई। अपार खुशी को शेयर करने का जुनून हर आम ओ खास पर सर चढ़कर बोला। वाकई भारत की सफलता हम झारखंड वासियों ने जमकर मनाया।चंद्रयान 3 की सफलता पर पूरे देश के साथ झारखंड भी झूम उठा राज्यपाल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, रघुवर दास मधु कोड़ा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सांसद दीपक प्रकाश, संजय सेठ, निशिकांत दुबे, धीरज साहू, जयंत सिन्हा, चंद्र प्रकाश चौधरी, मंत्री रामेश्वर उराव, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, विधायक सरयू राय, भाजमों नेता धर्मेंद्र तिवारी समेत अन्य नेताओं ने चंद्रयान के चन्द्रमा पर सफल अवतरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल