रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम सुरक्षा में कार्यरत विशेष शाखा के इंस्पेक्टर श्री सुनील टोपनो की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुख्यमंत्री ने श्री सुनील टोपनो की कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यक्तित्व की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।
![](https://shrambindudaily.com/wp-content/uploads/2023/08/Hemant_with_tata_steel_officers-300x188.webp)