“बक्सर शिक्षा मॉडल” की बारीकियों को विस्तार से बताया
पटना : विगत गुरुवार को बिहार के सीमा शुल्क, सी. जी. एस. टी. एवं सी. एक्स (अपील), पटना के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने बिहार के महामहिम राज्यपाल से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की | इस मुलाकात में उन्होंने विगत तीन वर्षों से चल रहे “ के बारे में महामहिम को विस्तृत रूप से जानकारी दिये
बताते चले कि डॉ. यशोवर्धन पाठक पिछले तीन वर्षों से बक्सर के विभिन्न सरकारी कन्या विद्यालयों के स्वच्छता एवं शिक्षा संबंधित कार्य कर रहे हैं | इस कार्य की शुरुआत नवंबर, 2022 में उन्होंने बक्सर के गाँव नियाजीपुर के सरकारी कन्या विद्यालय से शुरू की, जिसमें शौचालय का निर्माण एवं कायाकल्प, स्वच्छ पानी की बोरिंग, बच्चियों के लिए सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, पाईप लाईन से शौचालयों में पानी एवं आर. ओ. के पानी का मशीन आदि उपलब्ध कराया गया |
यह सारा कार्य उन्होंने प्रधानमंत्री स्वच्छता मद जो कि भारत सरकार के सारे विभागाध्यक्ष को दिया जाता है, उस मद से करवाये | इसके पश्चात उन्होंने दो बड़े कॉर्पोरेट M/s L&T एवं ITC से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत नियाजीपुर, अर्जुनपुर एवं अन्य विद्यालयों में शिक्षकों के लिए स्टाफ रूम, संलग्न बाथ रूम के साथ साथ library का निर्माण कराये | अध्ययन कक्ष का निर्माण एवं कायाकल्प साथ ही साथ खेल-कूद के सुविधाओं को बेहतर करना जैसे बैटमिन्टन कोर्ट का निर्माण आदि कई कार्य कराये | बक्सर के 22 सरकारी ग्रामीण विद्यालयों में स्वच्छता एवं कायाकल्प संबंधी कार्य “बक्सर शिक्षा मॉडल” के तहत कराया गया |
पिछले वर्ष में पाँच सरकारी विद्यालयों जैसे कि नियाजीपुर उच्च विद्यालय, अर्जुनपुर उच्च विद्यालय, बलिहार उच्च विद्यालय आदि में प्रधानाचार्यों के कक्ष में संलग्न बाथरूम, शिक्षकों के लिए संलग्न बाथरूम बनाने के साथ-साथ कई कार्य करवायें गये हैं | “बक्सर शिक्षा मॉडल” का मूलभूत आधार यह है कि बच्चों की मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों के कक्ष को भी प्राइवेट विद्यालय या उससे बेहतर करने का प्रयास किया जाए जिससे कि शिक्षक, शिक्षिका एवं बच्चों की नियमित उपस्थिति विद्यालय में पहले से बेहतर रहे |
इस वर्ष भी इसी “बक्सर शिक्षा मॉडल” को कार्यान्वित करते हुए इन्हीं 22 विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं एवं विकास का कार्य करवाये | 22 विद्यालयों मे से विशेषकर 15 सरकारी कन्या विद्यालयों में बच्चियों की शिक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास किए हैं |
इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार श्री पंकज मिश्र द्वारा लिखित संकल्प से सृजन “बक्सर शिक्षा मॉडल” के विषय पर लिखित पुस्तक भेंट कीं |






