Search
Close this search box.

June 16, 2025 2:08 pm

Search
Close this search box.

भारत का दर्शन वसुधैव कुटुंबकम् –जगन्नाथ शाही

विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति तीन दिवसीय बैठक संपन्न

रामगढ़: सोमवार को रामगढ़ के मारवाड़ी धर्मशाला में तीन दिवसीय विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत कार्य समिति बैठक का आज समापन हुआ।बैठक की अध्यक्षता चन्द्रकांत रायपत ने की। इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ,मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं विहिप के अन्य सभी आयाम के प्रान्त,ज़िला अधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। बैठक के मुख्य वक्ता विहिप के पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष ,केंद्रीय प्रबंध समिति के सदस्य जगन्नाथ शाही ने अपने वक्तव्य में कहा भारत माता के खोए हुए वैभव को पुनः वापस लाकर भारतीय समाज को सम्मान एवं भारत माता को जगत जननी के सिंहासन पर स्थापित करना है जिसके लिए गांव से लेकर नगर तक कार्य करने की आवश्यकताहै। देश और समाज को सशक्त बनाने के लिए कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी जागरण एवं नागरिक कर्तव्य इन पांच बिंदुओं पर कार्य करने की आवश्यकता है। गौ, गंगा, गीता, गायत्री पर प्रकाश डालते हुए स्व के भाव पर जोर दिया, इन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता हमें विनाश की ओर ले जा रही है यह हमारी पहचान नहीं है। भारत के दर्शन वसुधैव कुटुंबकम् की है। समरसता युक्त समाज की विवेचना करते हुए उन्होंने आशा व्यक्त की कि हम शीघ्र ही अपनी खोई हुई शक्ति और छूटी जा रही संस्कृति को पुनः प्राप्त करेंगे। इस तीन दिवसीय इस बैठक में सभी जिला में विगत 6 माह में किए गए कार्यो की समीक्षा की गई तथा अगामी होने वाले कार्यक्रम के सन्दर्भ में योजना बनाई गई l बैठक में नवीन दायित्वो की घोषण पटना क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल द्वारा तथा विभाग एवं प्रांत के नवीन दायित्वों की घोषणा प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र द्वारा की गई जिसमें विनय कुमार -प्रांत सहप्रमुख, सेवा विभाग,दामोदर मिश्र -प्रांत टोली सदस्य, सेवा विभाग,गौरव कुमार-प्रांत मिलन केन्द्र सह प्रमुख बजरंग दल,राजू चौधरी धर्मप्रसार परियोजना प्रांत प्रमुख,शैलेन्द्र सिंह भदौरिया ,धर्मप्रसार प्रांत परावर्तन प्रमुख,संदीप मंडल बजरंग दल प्रांत गोरक्षा प्रमुख ,रमेश पांडे प्रांत सुरक्षा प्रमुख, ,किर्ति गौरव दुर्गावाहिनी प्रांत सहसंयोजिका, प्रकाश रंजन प्रचार प्रसार प्रांत प्रमुख ,सहित अन्य प्रांत पदाधिकारी तथा विभाग एवं जिलों के नवीन दायित्व की घोषणा की गई। इस बैठक में पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ शाही ,वीरेंद्र विमल पटना क्षेत्रीय मंत्री, बीरेंद्र साहू सा क्षेत्रमंत्री, चंद्रकांत रायपत प्रांत अध्यक्ष,तिलक राज मंगलम प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष,गंगा प्रसाद यादव प्रांत उपाध्यक्ष, राजेंद्र मुंडा प्रांत उपाध्यक्ष, मिथिलेश्वर मिश्र प्रांत मंत्री,देवी सिंह प्रांत संगठन मंत्री, श्री राम नरेश सिंह प्रांत सह मंत्री, मनोज पोद्दार प्रांत सहमंत्री, रंगनाथ महतो प्रांत संयोजक सह प्रान्त सहमंत्री,कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी, मार्ग दर्शक मंडल संयोजक, देवेन्द्र गुप्ता अर्चक पुरोहित प्रांत प्रमुख, मनोज पांडे मंदिर अर्चक पुरोहित प्रांत सहप्रमुख, कमलेश सिंह प्रांत गौ रक्षा प्रमुख, दीपक ठाकुर प्रांत गौ रक्षा सहप्रमुख,प्रकाश रंजन प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख, संजय चौरसिया श्री अशोक अग्रवाल सेवा सह प्रमुख दीपक महतो सामाजिक समरसता प्रांत सह प्रमुख ,संजय चौरसिया धर्म प्रसार प्रांत प्रमुख ,सच्चिदानंद धर्म प्रसार सहप्रमुख , रंजन कुमार सिंह सत्संग सहप्रमुख, कीर्ति गौरव दुर्गा वाहिनी प्रात सहसंयोजिका, रामगढ़ जिलाध्यक्ष संतु भाई मानिक जिला मंत्री छोटू वर्मा एवं अन्य प्रांत, विभाग,जिला के दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित थे

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल