Search
Close this search box.

February 5, 2025 1:30 pm

Search
Close this search box.

बाबा तिलका माझी, भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो, पोटो हो, टाना भगत, नीलांबर-पीतांबर, शेख भिखारी जैसे कई वीरों की क्रांतिकारी भूमि है झारखण्ड : हेमंत सोरेन

धूमधाम से दुमका में मनाई जा रही झारखंड मुक्ति मोर्चा की 46वीं जयंती

दुमका: झारखंड मुक्ति मोर्चा के अवतरण दिवस पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अमर क्रांति वीरों को शिद्दत से नमन किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में झारखण्ड ने हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है मगर हमें हमेशा अपने हक-अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी है। केंद्र सरकार के आम बजट में भी झारखण्ड को दरकिनार कर दिया गया। हमें अपने राज्य के 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया लेने के लिए संघर्ष करना होगा। झारखण्ड में लोगों को सशक्त करने के लिए हम अनुदान देते हैं, लाभ देते हैं, जबकि केंद्र सरकार लोगों को ऋण के जंजाल में फंसाकर उन्हें बांधना चाहती है। ऐसा यह लोग सिर्फ अपने कुछ मित्रों को ही फायदा पहुंचाने के लिए करते हैं।

आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और कई आंदोलनकारियों के अथक संघर्ष के बाद हमें यह राज्य मिला। अब इसे मिलकर आगे ले जाने का काम हमें करना है।

उन्होंने वर्षों से चले आ रहे इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दुमका में झामुमो के 46वें स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल हुआ। संथाल परगना समेत राज्य के विभिन्न कोनों से आए सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल