रांची : राष्ट्रीय जनता दल के नेता और प्रदेश प्रवक्ता प्रो० मनोज पांडे ने केंद्रीय बजट को छलावा बताते हुए कहा है कि केंद्र में झारखंड से दो-दो मंत्री हैं और नौ सांसद हैं। परंतु वे सभी पूरी तरह से गणेश परिक्रमा में लगे हुए हैं और झारखंड को उसका उचित हक दिलाने में विफल साबित हुए हैं। केंद्रीय बजट में भले झारखंड से नाइंसाफी हुई हो लेकिन झारखंड बिना अपना हक लिए मानेगा नहीं। उन्होंने जोर दे कर कहा है कि बिहार पर केंद्र की इस बेवजह मेहरबानी का शबब बिहार विधानसभा के आगामी चुनाव है। विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर यह सारी कवायद की जा रही है।
इनकी सारी बुद्धि फेल हो चुकी है। आगामी बिहार विधानसभा में चुनाव में राजद और उसके सहयोगी दल जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाने जा रहे हैं। झारखंड में तो जनता इनको पहले ही नकार चुकी है।