October 22, 2024 7:02 pm

फॉलो करें

रांची–गोरखपुर–रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस का परिचालन शीघ्र शुरू किया जायेगा।

ट्रेन पटना-छपरा के रास्ते जाएगी गोरखपुर

Ranchi : रांची से पूर्वांचल आने जाने वाले यात्रियों के लिए ख़ुशख़बरी है। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह सुनिश्चित किया है कि ट्रेन संख्या 18629/18630 रांची–गोरखपुर–रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस शुरू किया जायेगा।

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18629 रांची – गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस एक नवंबर से प्रत्येक शुक्रवार को रांची से प्रस्थान करेगी ।

इस ट्रेन का रांची प्रस्थान 16:50 बजे, मूरी आगमन 18:28 बजे प्रस्थान 18:30 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 19:43 बजे प्रस्थान 19:48 बजे, धनबाद आगमन 21:40 बजे प्रस्थान 21:45 बजे, जसीडीह आगमन 00:32 बजे प्रस्थान 00:34 बजे, पटना साहब आगमन 04:25 बजे प्रस्थान 04:27 बजे, पटना आगमन 04:55 बजे प्रस्थान 05:05 बजे एवं गोरखपुर आगमन 11:30 बजे होगा |

ट्रेन संख्या 18630 गोरखपुर – रांची साप्ताहिक एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ दिनांक 02/11/2024 से प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी |

इस ट्रेन का गोरखपुर प्रस्थान 15:30 बजे, पटना आगमन 22:00 बजे प्रस्थान 22:10 बजे, पटना साहब आगमन 22:28 बजे प्रस्थान 22:30 बजे, जसीडीह आगमन 02:17 बजे प्रस्थान 02:19 बजे, धनबाद आगमन 05:00 बजे प्रस्थान 05:05 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 07:00 बजे प्रस्थान 07:05 बजे, मूरी आगमन 07:58 बजे प्रस्थान 08:00 बजे एवं रांची आगमन 09:25 बजे होगा |

इन ट्रेनों में जनरेटर यान का 01 कोच, एसएलआरडी का 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 04 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 06 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 07 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सह 2-टियर संयुक्त कोच का 01 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, कुल 22 कोच होंगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल