October 18, 2024 12:56 am

फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर किया माल्यार्पण

*चुनाव के लिए हैं तैयार, पार्टी लगातार जनता के बीच है*

*हेमंत सरकार ने 5 साल झारखंड को गिद्ध की तरह नोचा है*

*सबसे ज्यादा सीएनटी एक्ट का फर्जीवाड़ा हेमंत सोरेन सरकार में हुआ*

रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने 25 सितंबर को दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमें पंडित जी के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्री मरांडी ने कहा कि उन्हीं की परिकल्पना अंत्योदय है यानी जो विकास के अंतिम पड़ाव पर खड़ा है। उनका स्पष्ट मानना था कि अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा, तब तक हम भारत में मानव जीवन के विकास को विकसित नहीं मान सकते हैं। पंडित जी के बताएं मार्ग के अनुसार नरेंद्र मोदी सरकार में विकास गांव, गरीब, किसान से शुरू हो रहा है। गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। घरों तक बिजली पहुंचाई गई है। कोई भूखे नहीं रहे, इसकी भी चिंता की गई।

श्री मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है पार्टी लगातार जनता के बीच है इस समय पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा आयोजित कर रही है प्रयास है परिवर्तन यात्रा झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरे इसका समापन 2 अक्टूबर को होगा।

श्री मरांडी ने कहा कि पूरे 5 साल से हेमंत सोरेन सरकार झारखंड को लूट रही है। गिद्ध की तरह नोच रही है। व्यापारी व्यापार करते हैं। विकास में योगदान करते हैं। ये (सत्ताधारी दल। लोग यहां से पूंजी खोद खोदकर बाहर निवेश कर रहे हैं। जिस दिन इसकी जांच होगी, सब खुलासा हो जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ईडी ने दर्जनों मामले को सरकार को पत्र लिखा है। बताया है कि संबंधित पर केस होनी चाहिए, लेकिन सरकार सारी फाइलों को दबा दी है। पूरे 5 साल तक बालू, पत्थर, कोयला, लोहा, जमीन सभी सरकार ने लूटा ही है, सबसे ज्यादा सीएनटी एक्ट का फर्जीवाड़ा हेमंत सोरेन सरकार में हुआ है। वह खुद और उन्हीं के लोगों ने फर्जीवाड़ा किया है। उसके अनेक सबूत हैं। कई बार इस मामले को मैं उठा चुका हूं। इससे उन्हें पीड़ा होती है। कई बार नाम बदल-बदलकर जमीन रजिस्ट्री कराए गए हैं। इसका मतलब क्या होता है? नाम बदलना जगह बदलना, यह सब फर्जीवाड़ा ही है। फर्जीवाड़ा में पूरा गैंग लगा हुआ है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल