September 16, 2024 1:41 pm

फॉलो करें

दिल्ली में राज्य को मिला दूसरा झारखंड भवन ! मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन, मना जश्न

नई दिल्ली : मंगलवार को झारखंड के
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में
झारखंड भवन का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि देश की राजधानी
दिल्ली में ये जगह खास है। कनॉट
प्लेस के बंगला साहिब रोड में इस
भवन का निर्माण कराया गया है।
ये बिल्डिंग बेहद खास है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
यहां कई सरकारी कार्यालय हैं।
इसे देखते हुए इसका निर्माण
कराया गया है। कार्यक्रम की
शुरूआत मांदर-नगाड़े की थाप
और पारंपरिक गीतों से की गई।
दिल्ली के जनजातीय कलाकारों ने
एक से बढ़कर एक नृत्य-गीत पेश
किए। इस दौरान झारखंड के कई
नेता मौजूद रहे।

झारखंड भवन की खासियत

झारखंड भवन सात मंजिला है। यहां अतिथियों को ठहरने के लिए 50 गेस्ट रूमबनाए गए हैं। राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव के लिए अलग सुइट बनाए गए हैं। वीवीआईपी के लिए विशेष कमरे बनाए गए हैं। बिल्डिंग को आधुनिक लुक दिया गया है। इंटीरियर भी शानदार हैं। बता दें कि 18 जनवरी 2016 को झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री राज्यपाल रघुवर दास ने झारखंड भवन का भूमि पूजन किया था।

हेमंत, कल्पना और जोबा ने किया नृत्य, बिखेरा जलवा

समारोह में तब रंग भर गया जब सांसद जोबा मांझी और विधायक कल्पना सोरेन संथाली नृत्य के दौरान मंच पर पहुंच गईं और कलाकारों के
साथ नृत्य करने लगीं। इसके
बाद सीएम हेमंत सोरेन भी खुद
को रोक नहीं सके। वे भी मंच
पर पहुंचकर कलाकारों के साथ
नृत्य करने लगे। झारखंड भवन
के उद्घाटन के मौके पर राज्य
की समृद्ध कला-संस्कृति की
झलक पेश की गयी। मौके पर
मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव,
सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश
कुमार ठाकुर, बेबी देवी,
हफीजुल अंसारी, इरफान
अंसारी, दीपक बिरुआ, रामदास
सोरेन, सांसद जोबा माझी,
महुआ माजी, विधायक कल्पना
सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री
सुबोधकांत सहाय, मुख्य सचिव
एल खियांग्ते, स्थानिक आयुक्त
अरवा राजकमल समेत कई
सीनियर अफसर मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल